लीची बागानों में छत्रक प्रबंधन

0 / 0

लेखक

  • बिकास दास भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुशहरी, मुजफ्फरपुर–842002, बिहार
  • अशोक धाकड़ भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुशहरी, मुजफ्फरपुर–842002, बिहार
  • रोहित कुमार भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुशहरी, मुजफ्फरपुर–842002, बिहार
  • रौशन कुमार भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुशहरी, मुजफ्फरपुर–842002, बिहार
  • सुनील कुमार भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुशहरी, मुजफ्फरपुर–842002, बिहार

संकेत शब्द:

लीची, वैज्ञानिक छत्रक प्रबंधन, वार्षिक छंटाई, छत्रक संरचना, फलधारी प्ररोह, बाग उत्पादकता

सार

लीची एक उच्च मूल्य वाली फसल है, जिसकी उत्पादकता एवं फलों की  गुणवत्ता काफी हद तक वृक्ष की छत्रक (कैनोपी) संरचना पर निर्भर करती है। लीची के अनेक बागानों में अनियंत्रित वानस्पतिक वृद्धि के कारण वृक्षों की छत्रक अत्यधिक घनी हो जाती है, जिससे सूर्य प्रकाश का प्रवेश कम हो जाता है, पुष्पन एवं फलन क्षमता घटती है तथा कीट एवं रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है। युवा पौधों की सधाई (ट्रेनिंग) तथा फलधार वृक्षों की नियमित फसलोपरांत छंटाई पर आधारित वैज्ञानिक छत्रक प्रबंधन एक संतुलित एवं सुव्यवस्थित छत्रक विकसित करने में सहायक होता है, जिससे छत्रक के सभी भागों तक पर्याप्त सूर्य प्रकाश पहुँचाना, वायु संचार तथा स्वस्थ फलधारी प्ररोहों का विकास बेहतर होता है। चूंकि लीची में फलन वर्तमान वर्ष की परिपक्व प्ररोहों के शीर्ष भाग पर होता है, इसलिए समय पर छत्रक प्रबंधन, नियमित पुष्पन, अधिक फलन तथा उत्कृष्ट गुणवत्ता के फलों के  लिए अत्यंत आवश्यक है। छत्रक प्रबंधन न केवल बागों की उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ाता है, बल्कि बाग प्रबंधन कार्यों को सुगम बनाता है, संसाधनों के उपयोग की दक्षता में सुधार करता है तथा जलवायु-अनुकूल उत्पादन प्रणाली विकसित करने में भी योगदान देता है। इसके अतिरिक्त, छंटाई से प्राप्त जैविक अवशेषों का कम्पोस्ट के रूप में पुनर्चक्रण लीची उत्पादन की स्थिरता एवं पर्यावरणीय अनुकूलता को और सुदृढ़ बनाता है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-11-15