कटहल के गुणकारी उत्पाद

0 / 0

लेखक

  • डॉ काजल साहू कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधन केंद्र, रायगढ़, छत्तीसगढ

सार

कटहल (आर्टाेकार्पस हेटेरोफिलस) मोरेसी कुल की सबसे बड़ी फलों में से एक है। यह एक पौष्टिक फल है जो कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए, बी और सी से भरपूर है। कटहल का गूदा स्टार्चयुक्त और रेशेदार होता है और आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इस फल का स्वाद, सुगंध, रंग और पोषण गुण उत्कृष्ट होते हैं, जो इसे प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के लिए उपयुक्त बनाते हैं। उचित मूल्यवर्धन से कटहल गैर मौसम में भी उपलब्ध होगा और किसानों और प्रसंस्करणकर्ताओं को अतिरिक्त आय भी प्रदान करेगा। फल और पेड़ के हर हिस्से का स्वास्थ्य और आर्थिक महत्व है। फल का गूदा मीठा और स्वादिष्ट होता है और इसे मिठाई के रूप में या चाशनी में संरक्षित करके उपयोग किया जाता है। फलों और बीजों को विभिन्न प्रकार से संसाधित करके खाद्य और अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। फलों का भारी वजन और बड़े आकार के कारण, परिवहन और पैकेजिंग कटहल के सफल विपणन में बड़ी बाधाएं हैं। इसलिए, पूरे फल की तुलना में मूल्यवर्धित उत्पादों का व्यावसायिक महत्व अधिक है। 

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-11-15