बहुमूल्य फल है भमोरा

0 / 0

लेखक

  • शुभम कंडवाल वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
  • अजय हेमदान
  • मंजू
  • बी. पी. नौटियाल

सार

भमोरा हिमालय का एक उपेक्षित, किंतु अत्यंत बहुमूल्य जंगली फल है, जो अपनी उत्कृष्ट पोषणीय संरचना, औषधीय गुणों तथा व्यावसायिक संभावनाओं के कारण विशेष महत्व रखता है। इसके फल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, खनिज तत्वों एवं विभिन्न जैव सक्रिय यौगिकों से समृद्ध होते हैं, जिसके कारण यह भविष्य में न्यूट्रास्यूटिकल एवं फंक्शनल फूड उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन के रूप में स्थापित हो सकता है। स्थानीय समुदायों द्वारा इसका उपयोग लंबे समय से खाद्य एवं पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है, किन्तु वैज्ञानिक अनुसंधान, संरक्षण एवं व्यावसायिक उपयोग की दृष्टि से यह आज भी अपेक्षाकृत उपेक्षित है। इसके संरक्षण, उन्नत प्रवर्धन, मूल्य संवर्धन तथा व्यावसायीकरण को प्रोत्साहित कर भमोरा को हिमालय की एक उच्च-मूल्य फल फसल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-11-15