पोषण से भरपूर स्वॉर्ड बीन का उत्पादन

28 / 41

लेखक

  • प्रकाश सिंगाठिया Doctorate

सार

स्वॉर्ड बीन (Canavalia gladiata) एक कम उपयोग में आने वाली लेकिन अत्यंत पौष्टिक सब्जी फसल है, जो मुख्यतः बिहार, झारखंड तथा अन्य शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में उगाई जाती है। यह फसल प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अच्छी वृद्धि करने की क्षमता रखती है तथा पोषण सुरक्षा और सतत कृषि के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। यद्यपि स्वॉर्ड बीन में आनुवंशिक विविधता के संरक्षण एवं इसके व्यावसायिक उपयोग के संबंध में जागरूकता अपेक्षाकृत कम है, फिर भी इसकी पोषण एवं औषधीय विशेषताएँ इसे विशेष महत्व प्रदान करती हैं। इसके कोमल फल, बीज एवं अन्य भाग प्रोटीन, आहार रेशा, खनिज तथा जैव सक्रिय यौगिकों से समृद्ध होते हैं। विभिन्न अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि स्वॉर्ड बीन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल, सूजनरोधी तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें उपस्थित फाइटोकेमिकल यौगिक कई दीर्घकालिक रोगों की रोकथाम में सहायक हो सकते हैं। वर्तमान लेख में स्वॉर्ड बीन के कृषि, पोषण एवं औषधीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके विभिन्न फार्माकोलॉजिकल लाभों तथा भविष्य में इसके व्यापक उपयोग की संभावनाओं की समीक्षा की गई है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-09-25