कटहल की उन्नत खेती
52 / 46सार
कटहल एक महत्वपूर्ण फलदार वृक्ष है, जिसे गर्म और आर्द्र जलवायु वाले क्षेत्रों में व्यापक रूप से उगाया जाता है। यह स्वादिष्ट, सुगंधित और पोषक तत्वों से भरपूर फल है। भारत में इसे पारंपरिक रूप से घरों के आंगन, बगीचों और खेतों की मेड़ों पर लगाया जाता रहा है। इसे "गरीबों का फल" भी कहा जाता है, क्योंकि यह सस्ता, सुलभ और बहुउपयोगी होता है। इसके कोमल फलों का उपयोग सब्जी के रूप में तथा पके फलों का सेवन ताजे फल, जूस, जैम और अचार के रूप में किया जाता है। कटहल, विश्व का सबसे बड़ा फल माना जाता है। इसे बंगाली में कंथाल, तमिल में पला, अंग्रेजी में जैकफ्रूट, गुजराती में फणस और मलयालम में चक्का कहा जाता है। यह उष्णकटिबंधीय फल मोरेसी कुल से संबंधित है। इसका जीनोम चतुर्गुणित (2n = 4॰ = 56) माना जाता है और इसकी उत्पत्ति भारत के पश्चिमी घाट के वर्षा वनों से मानी जाती है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।