पर्वतीय क्षेत्रों में पाॅलीहाउस में सब्जी उत्पादन
21 / 52सार
पर्वतीय क्षेत्र, विशेषकर हिमाचल प्रदेश, विविध जलवायु एवं प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण सब्जी उत्पादन के लिए अत्यंत उपयुक्त माने जाते हैं। यहां उगाई जाने वाली अनेक सब्जियां मैदानी क्षेत्रों में बेमौसमी सब्जियों के रूप में उपलब्ध होती हैं, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होता है। पर्वतीय क्षेत्रों की ढालदार भूमि, सीढ़ीनुमा खेत, ऊँचाई तथा जलवायु की विविधता यहां की कृषि को विशिष्ट बनाती है। हालांकि, शीतकाल में कम तापमान के कारण छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए खुले खेतों में सब्जियों की सफल खेती करना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसी परिस्थितियों में पर्वतीय कृषि के विकास के लिए आधुनिक एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। पाॅलीहाउस तकनीक इस दिशा में एक प्रभावी विकल्प है। इसके माध्यम से तापमान, आर्द्रता तथा अन्य आवश्यक पर्यावरणीय कारकों को नियंत्रित कर वर्षभर गुणवत्तापूर्ण सब्जियों का उत्पादन किया जा सकता है। पाॅलीहाउस में उगाई गई सब्जियों की गुणवत्ता बेहतर होती है तथा उन्हें बाजार में अच्छे दाम प्राप्त होते हैं। साथ ही, कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन और जंगली पशुओं से फसलों की सुरक्षा जैसी विशेषताओं के कारण यह तकनीक पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम बन रही है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।