मधुमेह उपचार में प्रभावी जिमनेमा

20 / 32

लेखक

  • स्वराज्य लक्ष्मी नायक भाकृअनुप-औषधीय एवं सुगंधित पादप अनुसंधान निदेशालय, बोरियावी-387310, आनंद, गुजरात
  • मनीष कुमार मित्तल भाकृअनुप-औषधीय एवं सुगंधित पादप अनुसंधान निदेशालय, बोरियावी-387310, आनंद, गुजरात
  • मनीष दास भाकृअनुप-औषधीय एवं सुगंधित पादप अनुसंधान निदेशालय, बोरियावी-387310, आनंद, गुजरात

सार

जिमनेमा सिल्वेस्ट्रे जिसे पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में ʻगुड़मारʼ अथवा ʻशुगर नाशकʼ के नाम से जाना जाता है, एक अत्यंत महत्वपूर्ण औषधीय पौध है। यह अपनी
मधुमेहरोधी क्षमता के कारण विशेष पहचान रखता है। भारत सहित एशिया और अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली यह काष्ठीय लता मीठे स्वाद की अनुभूति को कम करने तथा शरीर में ग्लूकोज चयापचय को नियंत्रित करने की विशिष्ट क्षमता रखती है। विश्वभर में मधुमेह रोगियों की बढ़ती संख्या के बीच जिमनेमा वैज्ञानिक शोध एवं हर्बल चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बन गया है और एक सुरक्षित, सुलभ तथा वैज्ञानिक रूप से संभावनाशील प्राकृतिक औषधीय  संसाधन के रूप में तेजी से उभर रहा है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-09-25