बागवानी आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली से लाभ वृद्धि
35 / 41सार
राजस्थान का सवाई माधेपुर जिला कृषि-जलवायु क्षेत्र 3-बी में स्थित है और लगभग 15,000 हैक्टर क्षेत्रा में अमरूद की खेती होने के कारण "अमरूद की नगरी" के नाम से प्रसिद्ध है। इसी जिले के प्रगतिशील किसान श्री देवराज सिंह राजावत ने 8 हैक्टर क्षेत्र में बागवानी-आधरित एकीकृत कृषि प्रणाली का सफल माॅडल विकसित किया है। इस माॅडल में 3 हैक्टर में अमरूद, 2 हैक्टर में आंवला, 2 हैक्टर में प्रमुख फसलें तथा 0.5-0.5 हैक्टर में सब्जियाँ एवं हरा चारा उगाया जाता है। इसके साथ डेयरी, वर्मीकम्पोस्ट, जैविक उर्वरकों का उपयोग, वर्षाजल संरक्षण, सूक्ष्म तथा सौर ऊर्जा आधरित सिंचाई को समन्वित रूप से अपनाया गया है। इस प्रणाली से उत्पादन लागत और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हुई, जबकि पफसल विविधिकरण, रोग प्रबंधन तथा संसाधनों के उपयोग में सुधार हुआ। वर्ष 2018-2025 के दौरान अमरूद बाग से लगभग 2.25 लाख रुपये की लागत पर 5 लाख रुपये का लाभ प्राप्त हुआ। वर्तमान में यह माॅडल प्रतिवर्ष 8-9 लाख रुपये की शुद्ध आय देकर सतत एवं लाभकारी कृषि का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।