जलवायु अनुकूल कृषि वानिकी
7 / 8Keywords:
Agroforestry, climate resilient, Bundelkhand , shade loving cropsAbstract
कृषि वानिकी का अर्थ कृषि में वृक्षों का समावेश है। यह एक ऐसी भूमि-उपयोग प्रणाली है, जिसमें वृक्षों, फसलों और पशुओं को एक ही भूखंड पर योजनाबद्ध ढंग से शामिल कर उत्पादन लिया जाता है। कृषि वानिकी में कृषि और वानिकी, दोनों प्रणालियों की उपयोगी विशेषताओं का समन्वय किया जाता है। यह कृषि को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अधिक लचीला बनाने में भी सहायक होती है। इसकी विशेषता यह है कि यह केवल जैव-भौतिकीय लाभों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सामाजिक, आर्थिक, कल्याण, बाजार और पर्यावरणीय प्रबंधन से जुड़े उद्देश्यों को प्राप्त करने में भी मदद करती है। विभिन्न घटकों के समन्वित उपयोग से भूमि की उत्पादक क्षमता का बेहतर उपयोग संभव होता है। साथ ही, यह संसाधन संरक्षण, मृदा के कटाव पर नियंत्रण तथा पारिस्थितिक लचीलेपन को बढ़ाने में भी सहायक होती है।
वैज्ञानिक दृष्टि से कृषि वानिकी एक सघन भूमि-प्रबंधन प्रणाली है, जिसमें वृक्षों और/या झाड़ियों को फसलों और/या पशुओं के साथ योजनाबद्ध ढंग से इस प्रकार जोड़ा जाता है कि इनके बीच होने वाली पारस्परिक क्रियाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके। कृषि वानिकी की स्थापना और सफल प्रबंधन के लिए चार प्रमुख मानदंड महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।