कटुआ कीट का समेकित प्रबंधन
120 / 135Abstract
कटुआ, बहुतायत में पाया जाने वाला एक बहुभक्षी कीट है। यह कीट सब्जी, अनाज तथा दलहन इत्यादि फसलों जैसे-आलू, गोभी, मटर, भिंडी, शिमला मिर्च, बैंगन, टमाटर, खीरा, मक्का, चना तथा सरसों को अत्यधिक नुकसान पहुंचाता है। इस कीट की सुण्डियां दिन के समय मृदा की ऊपरी सतह में छिपकर रहती हैं। रात के समय वे जमीन के बाहर आकर छोटे पौधों को जमीन की सतह के थोड़ा ऊपर से काट देती हैं। ये पत्तों और कोमल तनों को खाती हैं। इसके कारण खेत में पौधों की संख्या प्रत्यक्ष रूप से कम हो जाती है। इनके इसी व्यवहार की वजह से इनको ‘कटुआ कीट’ का नाम दिया गया है। इस कीट के पतंगे हमेशा रात के समय निकलते हैं और उपयुक्त जगह पर अण्डे देते हैं। ये जमीन में पड़ी दरारों के बीच में या पौधों के तने पर या उसके आसपास के स्थान पर हो सकते हैं। ऐसे क्षेत्रा, जहां पर पर्याप्त नमी मौजूद हो, खरपतवार की समस्या ज्यादा हो तथा पानी की निकासी की सुविधा भी न हो, वहां पर इस कीट का प्रकोप ज्यादा देखने को मिलता है। यह कीट पूरे भारत में मैदानी क्षेत्रों से लेकर ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों तक पाया जाता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।