Vol. 79 No. 6 (2026): अक्टूबर 2026

					View Vol. 79 No. 6 (2026): अक्टूबर 2026

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की लोकप्रिय हिंदी मासिक पत्रिका ‘खेती’ का अक्तूबर 2026 अंक कृषि की नवीनतम तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों, प्राकृतिक खेती, पोषण सुरक्षा तथा किसानों की आय बढ़ाने से संबंधित उपयोगी जानकारियों पर केंद्रित है। इस अंक में किसानों को बदलती कृषि परिस्थितियों के अनुरूप खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और उन्नत बनाने के व्यावहारिक उपायों से अवगत करवाया  गया है।

अंक में ‘कृषि नवाचार से पोषण क्रांति की ओर’ लेख के माध्यम से कृषि नवाचारों की महत्ता तथा ‘सूरजमुखी की वैज्ञानिक खेती’ में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई है। ‘पूसा शालीमार मक्का हाइब्रिड-1’ और ‘सरसों की उन्नत किस्म ‘आरएच-1706’ से बढ़ी आमदनी’ जैसे लेख उन्नत किस्मों के महत्त्व तथा किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं को रेखांकित करते हैं।

इसके अतिरिक्त ‘पराली से बायोचार बनाकर बढ़ाएं आय’ तथा ‘तिलहन उप उत्पादों से पोषण और मूल्य संवर्धन’ लेख कृषि अवशेषों के सदुपयोग और अतिरिक्त आय के अवसरों पर प्रकाश डालते हैं। ‘शून्य जुताई की बढ़ती उपयोगिता’, ‘टिकाऊ कृषि हेतु प्रभावी प्राकृतिक खेती’ और ‘जलवायु अनुकूल कृषि वानिकी’ में संसाधन संरक्षण एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों की उपयोगिता बताई गई है।

साथ ही, ‘लाख की वैज्ञानिक खेती से मिली समृद्धि’ लेख किसानों के लिए आय के वैकल्पिक अवसर प्रस्तुत करता है। ‘अक्तूबर के मुख्य कृषि कार्य’ में इस महीने किए जाने वाले आवश्यक कृषि कार्यों की जानकारी दी गई है। कुल मिलाकर यह अंक किसानों, कृषि उद्यमियों तथा कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक है।

Published: 2026-10-15

Articles