पोषण से भरपूर श्रीअन्न
139 / 67Abstract
श्रीअन्न को कल का मोटा अनाज और आज का पोषक अनाज कहा जाता है। इसके अलावा मिलेट्स या श्रीअन्न फसलों को भविष्य की पफसल माना जाता है। ये फसलें अधिकांश कीटों और रोगों से प्रतिरोधी होती हैं। एशिया और अप्रफीका के शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के वातावरण के प्रति ये पफसलें अनुकूल हैं। श्रीअन्न छोटे बीज वाले अनाज होते हैं। आहार के रूप में सबसे महत्वपूर्ण श्रीअन्न ज्वार, बाजरा रागी, टेपफ मिलेट, चीना, कोदो, कंगनी, कुटकी और पफोनिओ हैं। दशकों की लापरवाही के बाद, अब पिफर से पोषक अनाज भारतीय अनाज में मजबूती से वापसी कर रहे हैं। श्रीअन्न उपज में भारत की विश्वभर में 40.62 प्रतिशत की हिस्सेदारी और वर्ष 2018-2019 के दौरान लगभग 10.91 मिलियन टन का उत्पादन में योगदान था। श्रीअन्न उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है और चावल एवं दालों में दूसरे स्थान पर है। इनमें अधिकांश अनाज (चावल, गेहूं, मक्का) की तुलना में तीन से पांच गुना अधिक विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और खनिज (कैल्शियम और आयरन) होता है। पोषक तत्वों से भरपूर श्रीअन्न कुपोषण और चयापचय संबंधी विकारों को कम करने के लिए व्यवहार्य समाधान हैं। ये देश की पोषण और खाद्य सुरक्षा को बढ़ा सकते हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।