कोदो अनाज है गुणों से भरपूर
237 / 121Abstract
कोदो अनाज का वैज्ञानिक नाम पास्पलम स्कोर्बीकुलातम है। यह पोएसी परिवार का सदस्य है। यह एक जल्दी पकने वाली एवं गरीबों की पफसल मानी जाती है। इसकी खेती कम उर्वर मृदा में बिना खाद तथा पानी के भी की जा सकती है। कोदो आकार में छोटा होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे हिन्दी में कोदो, कन्नड़ में हरिका, गुजराती में कोदरा, तेलुगू में अरिकेलू एरिका आदि। देश में विभिन्न प्रकार के खाद्य अनाजों की खेती की जा रही है। कृषि उत्पादन से संबंधित सर्वेक्षण के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि यहां मुख्य रूप से कृषक केवल दो फसल गेहूं और चावल पर विशेष ध्यान देते हैं, जबकि दूसरी फसलों श्रीअन्न जैसे-ज्वार, बाजरा, सांवां, कोदो आदि भी देश के खाद्य एवं पोषण सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन (शुष्क जलवायु) के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।