स्क्रब टाइफस रोग से बचाव
27 / 44Keywords:
VkbQl, twuksfVd jksx, fjdsVfl;k, fppM+hAbstract
स्क्रब टाइपफस एक उभरता हुआ संक्रामक (जुनोटिक) रोग है, जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुषी नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। किसानों में स्क्रब टाइपफस का प्रसार मुख्यतः चिगर्स ;सूक्ष्म माइट्सद्ध के संपर्क में आने से होता है, जो खेतों एवं झाड़ियों में पनपते हैं। विश्व स्तर पर लगभग एक अरब लोग इस रोग के जोखिम में हैं तथा प्रतिवर्ष लगभग दस लाख लोग इससे संक्रमित होते हैं। स्क्रब टाइपफस के परिणामस्वरूप शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग गंभीर रूप से प्रभावित होकर कार्य करना बंद कर सकते हैं। भारत में प्रतिवर्ष इस रोग के अनेक मामले सामने आते हैं। यह भी पाया गया है कि समय पर उचित उपचार न मिलने पर इससे मृत्यु दर अधिक हो सकती है। इस लेख का मुख्य उद्देश्य स्क्रब टाइपफस रोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है, जिसमें इसके कारण, महामारी विज्ञान, निदान एवं बचाव से संबंधित पहलुओं का उल्लेख किया गया है। इस रोग के प्रभावी प्रबंधन के लिए इसकी रोकथाम, प्रारंभिक पहचान तथा समय पर उपचार जैसे विभिन्न पहलुओं को समझना अत्यंत आवश्यक है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।