एकल गांठ विधि द्वारा गन्ने की सफल खेती
93 / 118Abstract
एकल गांठ विधि द्वारा केवल 18-20 क्विंटल बीज गन्ना से एक हैक्टर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती की जा सकती है, जबकि पारंपरिक विधि द्वारा एक हैक्टर क्षेत्रफल के लिए 50-60 क्विंटल बीज गन्ना की आवश्यकता होती है। नवीनतम प्रभेदों का विकास के बाद किसानों के प्रक्षेत्र पर पहुँचाने में 8-10 वर्षों का समय लगता है। एकल गांठ विधि से गन्ना की खेती करने पर मात्र एक तिहाई बीज गन्ना की आवश्यकता होती है। इस तरह से खेती करने पर 3-4 सालों में ही नवीनतम प्रभेदों को किसानों के प्रक्षेत्र तक पहँुचाया जा सकता है। पारंपरिक विधि से गन्ने की खेती करने पर लगभग 40-42 क्विंटल बीज गन्ना को व्यर्थ ही मिट्टी में दबा दिया जाता है। अनावश्यक इतनी मात्रा में बीज गन्ना को मिट्टी में डालने से कीट-व्याधि का प्रकोप तो बढ़ता हीं है साथ ही लागत खर्च में भी बढ़ोतरी होती है। अतः एकल गांठ विधि अपनाकर अल्प बीज से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना की खेती कर दो तिहाई तक बीज के खर्चों में बचत किया जा सकता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।