मशरूम उत्पादन से बनी सफल उद्यमी
36 / 69Keywords:
मशरूम, अर्थव्यवस्था , मूल्य संवर्धित , विपणन, महिला उद्यमीAbstract
कृषि विज्ञान केंद्र, तुर्की के मार्गदर्शन में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत चन्द्रहट्टी गांव की श्रीमती निक्की कुमारी ने वर्ष 2022 से मशरूम उत्पादन को अपनाकर आत्मनिर्भरता की उल्लेखनीय मिसाल प्रस्तुत की। सीमित भूमि और पारंपरिक खेती से सीमित आय की स्थिति में उन्होंने वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्राप्त कर ऑयस्टर मशरूम का व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ किया। प्रारंभ में 20 बैग से शुरू हुआ यह उद्यम वर्ष 2024 तक 60 बैग और 1,000 किलोग्राम वार्षिक उत्पादन तक पहुंच गया। तकनीकी दक्षता एवं मूल्य संवर्धन (अचार, पापड़, सूखा मशरूम) के माध्यम से उन्होंने लगभग ₹1.5 लाख वार्षिक शुद्ध आय अर्जित की तथा B:C अनुपात 1.8 तक प्राप्त किया। उनकी पहल से गांव की अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार से जुड़ीं। यह सफलता कहानी दर्शाती है कि वैज्ञानिक हस्तक्षेप, प्रशिक्षण एवं प्रभावी विपणन रणनीति के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं सतत आय एवं सामाजिक सशक्तिकरण प्राप्त कर सकती हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।