किसानों के लिए आधुनिक कृषि विपणन मंच

49 / 73

Authors

  • देवेन्द्र कुमार वर्मा सहायक आचार्य,कृषि अर्थशास्त्रा विभाग, कृषि महाविद्यालय नौगांवा, श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर

Abstract

कृषि विपणन को मोटे तौर पर पारंपरिक और आधुनिक कृषि विपणन में वर्गीकृत किया जा सकता है। पारंपरिक विपणन में किसान अपनी उपज सीधे थोक विक्रेताओं या
बिचैलियों को बेचते हैं, जो पिफर उत्पादों को मूल्य शृंखला में आगे बेचते हैं। बिचैलिए अक्सर किसानों से कम मूल्य पर उपज खरीदते हैं और उसे उच्च मूल्य पर बाजार में बेचते
हैं। आधुनिक विपणन में उन्नत विपणन विधियां और प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जो किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद करती हैं और उन्हें सीधे बाजार तक पहुंच प्रदान करती हैं। आधुनिक विपणन में ई-नाम, सुपरमार्केट और अनुबंध खेती जैसी विधियां शामिल हैं, जो न केवल किसानों के लिए नए अवसर लाती हैं, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं। यह लेख आधुनिक कृषि विपणन मंचा ई-नाम के महत्व को प्रदर्शित करता है, जो किसानों के लिए लाभ के द्वार खोल रहा है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2026-01-03

How to Cite

देवेन्द्र कुमार वर्मा. (2026). किसानों के लिए आधुनिक कृषि विपणन मंच. खेती, 78(9), 24-25. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/1836