जैविक खाद उत्पादन की उन्नत विधि
33 / 81Abstract
जैविक खाद का सही उपयोग न केवल खेती की लागत को कम करता है, बल्कि सतत कृषि को भी बढ़ावा देता है। इससे मृदा अपरदन में, जल संरक्षण, मृदा तथा पौधों
की स्वास्थ्य वृद्धि में सहायता मिलती है। इसके साथ ही, जैविक खाद जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी सहायक है। आईबीएस तीव्र जैविक खाद तकनीक में पादप अपशिष्ट
को ट्राइकोडर्मा हार्जिनियम कवक से उपचारित कर 21-45 दिनों में उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार की जाती है। इसी तकनीक पर आधारित जमुहार विधि में प्लाईवुड
कैबिनेट का उपयोग करके खाद निर्माण किया जाता है। इससे सामग्री और मानव संपर्क के बीच सुरक्षा बनी रहती है। यह विधि नारायण कृषि विज्ञान संस्थान, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार, सासाराम, रोहतास, बिहार में सपफलतापूर्वक अपनाई जा रही है और उत्कृष्ट पफसल परिणाम दे रही है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।