बहुपयोगी अजोला का एकीकृत उत्पादन
51 / 78Abstract
अजोला एक तैरने वाली जलीय फर्न है, जो नील-हरित शैवाल के साथ सहजीवी संबंध स्थापित कर वायुमंडलीय नाइट्रोजन का जैविक स्थिरीकरण करती है। तीव्र वृद्धि, उच्च नाइट्रोजन स्थिरीकरण क्षमता तथा शीघ्र अपघटन गुणों के कारण अजोला जैव उर्वरक, हरी खाद एवं पशु आहार के रूप में अत्यंत उपयोगी मानी जाती है। अनुकूल परिस्थितियों में अजोला पफसलों को पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन उपलब्ध कर मृदा की उर्वराशक्ति में सुधार, पफसल उत्पादकता में वृद्धि तथा पर्यावरणीय स्थिरता बनाए रखने में सहायक होती है। धान की खेती में अजोला का उपयोग दोहरी पफसल, हरी खाद एवं खरपतवार नियंत्राण के रूप में प्रभावी पाया गया है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। इसके अतिरिक्त, अजोला प्रोटीन, खनिज तत्वों एवं आवश्यक अमीनो अम्ल से समृ( होने के कारण पशुपालन एवं मत्स्य पालन में भी लाभकारी सिद्ध होती है। इस प्रकार अजोला आधारित कृषि प्रणाली टिकाऊ, कम लागत वाली एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादन प्रणाली के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।