धान की प्राकृतिक खेती
103 / 100Abstract
प्राकृतिक खेती केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो किसानों को स्वावलंबी बनाती है और पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त करती है। वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता इसलिए और अधिक बढ़ गई है, क्योंकि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से न केवल पफसल उत्पादन लागत बढ़ रही है, बल्कि मृदा की उर्वरता, जैविक संरचना तथा खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आधुनिक कृषि प्रणालियों में रासायनिक पदार्थों का अत्यधिक प्रयोग मृदा के स्वास्थ्य एवं पारिस्थितिकी संतुलन के लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा है। इसके विपरीत, प्राकृतिक खेती में देसी गाय के गोबर एवं गौमूत्रा से तैयार बीजामृत, जीवामृत तथा घनजीवामृत जैसे प्राकृतिक इनपुट का उपयोग किया जाता है। ये पदार्थ न केवल उत्पादन लागत को कम करते हैं, बल्कि मृदा में कार्बनिक पदार्थ, आवश्यक पोषक तत्वों तथा लाभकारी सूक्ष्मजीवों की मात्रा बढ़ाकर मृदा की जैविक सक्रियता को सु-ढ़ करते हैं। परिणामस्वरूप पफसलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है और टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा मिलता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।