शूकर पालन पर हिंदी में निशुल्क ओपन ऑनलाइन कोर्स

71 / 46

Authors

  • अमनदीप सिंह गुरू अंगद देव पशु-चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना (पंजाब)
  • प्रकाश सिंह बराड़ गुरू अंगद देव पशु-चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना (पंजाब)

Abstract

हाल ही में कोरोना वायरस महामारी ने शिक्षण, प्रसार एवं प्रशिक्षण की तकनीकों की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया है। महामारी के फैलते ही लगभग सभी शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थानों ने सीखने की सुविधा के लिए विभिन्न उपकरणों का उपयोग करके ऑनलाइन कक्षाएं प्रदान करवानी शुरू कर दी थीं। ऑनलाइन शिक्षण की तकनीकों में मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (एमओओसी/मूक) का उपयोग हाल ही में प्रचलन में आया और सूचना क्रांति का एक अभिन्न अंग बन गया है। डिजिटल लर्निंग प्रौद्योगिकियों ने महामारी के दौरान और पूर्व युग में अपनी समर्थता साबित की है। मूक, डिजिटल लर्निंग टेक्नोलाॅजी और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के घटकों में से एक है, जिससे शिक्षार्थी अपनी गति और समय पर सीख सकते हैं। ऑनलाइन कोर्स शिक्षकों और शिक्षार्थियों दोनों के लिए उपयोगी साबित हुए हैं और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में क्रांति ला रहे हैं।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2023-03-17

How to Cite

सिंह अमनदीप, & बराड़ प्रकाश सिंह. (2023). शूकर पालन पर हिंदी में निशुल्क ओपन ऑनलाइन कोर्स. खेती, 75(11), 9-11. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/197