जून के मुख्य कृषि कार्य
139 / 144Abstract
जून माह कृषि कार्यों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी समय दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के विभिन्न भागों में दस्तक देने लगता है और खरीफ फसलों की तैयारी शुरू हो जाती है। इस माह किसान खेतों की जुताई, मेड़बंदी, जल-संरक्षण तथा बीज एवं उर्वरकों की व्यवस्था जैसे आवश्यक कार्य करते हैं। खरीफ फसलों, जैसे-धान, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि का देश के खाद्यान्न उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान है और इनकी सपफलता कापफी हद तक मानसून की स्थिति पर निर्भर करती है। जून में धान की नर्सरी तैयार करने, चारा पफसलों तथा रेशेदार पफसलों की बुआई संबंधी कार्य भी किए जाते हैं। बारानी क्षेत्रों में ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी/मंडुआ के साथ-साथ तिलहनी पफसलें, जैसे सोयाबीन, मूंगपफली, सूरजमुखी, तिल, कुसुम व अरंडी; रेशेदार फसलें, जैसे-कपास एवं जूट तथा चारा पफसलें, जैसे-मक्का, ज्वार, बाजरा, लोबिया, ग्वार एवं ल्यूसर्न आदि की बुआई के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाते हैं। इस महीने कृषि कार्यों के सपफल निष्पादन के लिए मौसम आधारित कृषि परामर्श पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मानसून के दौरान मौसम में अस्थिरता के कारण खरीपफ पफसलों में संभावित नुकसान को कम करने हेतु आकस्मिक फसल योजना के लिए आवश्यक संसाधनों, विशेषकर बीज, का प्रबंधन समय पर कर लेना चाहिए। फसलों के अनुसार आवश्यक उन्नत सस्य क्रियाओं का विवरण इस लेख में प्रस्तुत किया गया है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।