कृषि के उन्नयन से ग्रामीण समृद्धि

16 / 22

Authors

  • प्रदीप कुमार Bihar Agricultural University, Sabour, Bhagalpur
  • प्रणव पांडेय Veer Kunwar Singh College of Agriculture, Dumraon, Buxar
  • राधे श्याम सिंह
  • पंकज कुमार यादव
  • राम केवल

Keywords:

आत्मनिर्भरता , कृत्रिम बुद्धिमत्ता

Abstract

भारतीय कृषि देश की अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा तथा ग्रामीण आजीविका का आधार रही है। स्वतंत्रता के पश्चात कृषि विकास का प्रमुख उद्देश्य खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि और देश को खाद्य आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना था। हरित क्रांति के माध्यम से भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं, किंतु समय के साथ कृषि क्षेत्र के समक्ष नई चुनौतियां उभरकर सामने आईं। जलवायु परिवर्तन, भूमि क्षरण, जल संसाधनों का अत्यधिक दोहन, कृषि लागत में वृद्धि तथा किसानों की आय संबंधी समस्याओं ने कृषि विकास की पारंपरिक अवधारणा को पुनर्परिभाषित करने की आवश्यकता उत्पन्न की। वर्तमान समय में कृषि केवल उत्पादन आधारित गतिविधि न रहकर किसान कल्याण, पोषण सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण विकास का समग्र माध्यम बन चुकी है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे प्राकृतिक खेती मिशन, डिजिटल कृषि मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, दलहन एवं तिलहन विकास कार्यक्रम तथा कृषि अवसंरचना विकास योजनाओं ने कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं का सृजन किया है। यह भारतीय कृषि में हो रहे संरचनात्मक परिवर्तनों, तकनीकी प्रगति, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण तथा किसानों की सामाजिक-आर्थिक उन्नति के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत करता है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2026-11-14

How to Cite

कुमार प्रदीप, राधे श्याम सिंह, पंकज कुमार यादव, and राम केवल. 2026. “कृषि के उन्नयन से ग्रामीण समृद्धि”. Translated by पांडेय प्रणव. खेती 79 (7): 11-14. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2254.