फोग है शुष्क क्षेत्रों का उत्तम पशु चारा
28 / 44Abstract
फोग (कैलिगोनम पाॅलीगोनोइड्स एल.) शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों की एक महत्वपूर्ण सूखा-सहिष्णु बहुवर्षीय झाड़ी है। यह चारे और ईंधन की लकड़ी का स्रोत होने के
साथ-साथ बालू के टीलों के स्थिरीकरण तथा मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पाॅलीगोनेसी कुल से संबंधित फोग को स्थानीय रूप से ‘फोगला’, ‘फोग’ और ‘फोगरो’ आदि नामों से जाना जाता है। यह सामान्यतः 3-6 फीट ऊंची झाड़ी होती है। इसकी शाखाएं सफ़ेद और नाजुक होती हैं तथा शीतकाल में इसकी पत्तियां झड़ जाती हैं। यह थार रेगिस्तान की अत्यधिक गर्मी, सूखे और कम तापमान जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों को सहन करने में सक्षम है तथा क्षेत्रा की प्रमुख जैवमास उत्पादक प्रजातियों में से एक है। फोग मुख्यतः लंबे, आड़े और अर्धवृत्ताकार बालू के टीलों पर उगती है तथा इसे सामोफाइटिक मरुस्थलीय वनस्पति समुदाय का एक प्रमुख घटक माना जाता है। फोग स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे कि बालू के टीलों को स्थिर करना, जैव विविधता का समर्थन करना और खासतौर पर ऊंटों के लिए मूल्यवान चारा प्रदान करना। पारंपरिक रूप से, इसका उपयोग स्वदेशी समुदायों द्वारा ईंधन और औषधीय उद्देश्यों के लिए किया जाता रहा है। पफोग की सहनशीलता, उपयोगिता, और पारिस्थितिकीय मूल्य इसे रेगिस्तानी क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण प्रजाति बनाते हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।