अश्वगंधा उत्पादन में अपशिष्ट ऊन तकनीक

62 / 38

Authors

  • अनिता मीना भाकृअअनुप-केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर-334006 (राजस्थान)
  • एम.के. जाटव भाकृअअनुप-केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर-334006 (राजस्थान)
  • आर.पी. मीना भाकृअअनुप-केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर-334006 (राजस्थान)
  • मनप्रीत कौर भाकृअअनुप-केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर-334006 (राजस्थान)

Abstract

अश्वगंधा (विथानिया सोमनीफेरा) एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है। यह अपने तनाव-निवारक, प्रतिरक्षावर्धक और न्यूरोलॉजिकल लाभों के कारण वैश्विक स्तर पर उच्च मांग प्राप्त कर रहा है। यह फसल शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। यह फसल सूखा-सहिष्णु होती है और सीमित संसाधनों में भी अच्छी तरह पनप सकती है। वर्तमान में औषधि एवं हर्बल उद्योगों में इसकी बढ़ती मांग, वैज्ञानिक खेती तकनीकों की आवश्यकता को दर्शाती है। इसमें जल-कुशल सिंचाई प्रणाली, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं उच्च उत्पादक किस्मों का विकास प्रमुख हैं। विथानोलाइड्स जैसे सक्रिय यौगिकों के मानकीकरण और टिकाऊ उत्पादन हेतु जैव प्रौद्योगिकी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, अपशिष्ट ऊन प्रौद्योगिकी का उपयोग एक नवीन दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। यह तकनीक मृदा की जलधारण क्षमता, पोषक तत्व उपलब्धता और पौध वृद्धि में सुधार कर अश्वगंधा की खेती को और अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाती है। यह तकनीक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देती है और शुष्क क्षेत्रों में किसानों की आय तथा पर्यावरणीय संतुलन को सशक्त करती है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-11-01

How to Cite

अनिता मीना, एम.के. जाटव, आर.पी. मीना, and मनप्रीत कौर. 2025. “अश्वगंधा उत्पादन में अपशिष्ट ऊन तकनीक”. खेती 78 (7): 12-14. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2437.