लवणीय भूमि में बाजरे की खेती

73 / 40

Authors

  • अर्चना वाट्स पादप कार्यिकी संभाग, भाकृअनुप-भाकृअनुसं, नई दिल्ली-110012
  • अरुण चाको पादप कार्यिकी संभाग, भाकृअनुप-भाकृअनुसं, नई दिल्ली-110012
  • प्रियांशी सेन पादप कार्यिकी संभाग, भाकृअनुप-भाकृअनुसं, नई दिल्ली-110012
  • अंशुल वाट्स भाकृअनुप-एनआईपीबी, नई दिल्ली-110012
  • प्राणजल यादव पादप कार्यिकी संभाग, भाकृअनुप-भाकृअनुसं, नई दिल्ली-110012
  • सोहम रे पादप कार्यिकी संभाग, भाकृअनुप-भाकृअनुसं, नई दिल्ली-110012
  • शिवानी नागर पादप कार्यिकी संभाग, भाकृअनुप-भाकृअनुसं, नई दिल्ली-110012

Abstract

बाजरा (पेनिसेटम ग्लोकम), जिसे पौष्टिक अनाज भी कहा जाता है, यह गरीब तथा सीमांत कृषकों के लिए एक प्रमुख आहार पफसल है। यह मुख्यतः भारत के शुष्क और अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों या कम उपजाऊ तथा अनुपयुक्त भूमि पर उगाई जाती है। यह अत्यधिक प्रतिकूल कृषि-जलवायु परिस्थितियों में भी अच्छी वृद्धि कर सकती है और सीमित पोषक तत्वों वाली भूमि में भी इसकी अच्छी वृद्धि हो सकती है। बाजरा अत्यंत पौष्टिक तथा आहार संबंधी लाभों के लिए प्रसि( है। यह उन क्षेत्रों के लिए एक उपयोगी फसल सिद्ध हो सकती है, जहां कृषि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं और संसाधनों का अभाव है। लवणता तनाव मुख्यतः वर्षा की कमी, क्षारीय जल से सिंचाई और अनुपयुक्त सिंचाई विधियों के कारण होता है, जो फसलों की उत्पादकता के लिए एक गंभीर चुनौती प्रस्तुत करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर लगभग 1.4 अरब हैक्टर भूमि या कुल भूमि क्षेत्रफल का 10.7 प्रतिशत भाग पहले से ही लवणता से प्रभावित है। बदलती जलवायु परिस्थितियों और मृदा की उर्वराशक्ति में कमी के कारण ऐसी जलवायु-अनुकूल फसलों की आवश्यकता है जिन्हे सीमांत भूमि पर भी सपफलतापूर्वक उगाया जा सके। बाजरा विभिन्न प्रकार के प्रतिकूल तनावों, विशेषकर लवणता तनाव को सहन करने की क्षमता रखता है। प्रस्तुत लेख में बाजरा की लवणता सहनशीलता की भौतिकी और आण्विक क्रियाविधियों का विश्लेषण किया गया है। इसके साथ ही लवणता सहिष्णुता संवर्धन की संभावनाओं और इसके उन्नयन हेतु आधुनिक तकनीकों की चर्चा की गई है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-11-01

How to Cite

अर्चना वाट्स, अरुण चाको, प्रियांशी सेन, अंशुल वाट्स, प्राणजल यादव, सोहम रे, and शिवानी नागर. 2025. “लवणीय भूमि में बाजरे की खेती”. खेती 78 (7): 15-17. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2438.