लवणीय जलभराव वाले क्षेत्रों का प्रबंधन
70 / 44Abstract
मृदा लवणता और जलभराव भूमि के क्षरण के दो प्रमुख रूप हैं जो विशेष रूप से शुष्क और अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता और पारिस्थितिकीय स्थिरता को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। वैश्विक स्तर पर लगभग 33 प्रतिशत सिंचित भूमि, यानी लगभग 1.0 अरब हैक्टर, इन दोहरी समस्याओं से ग्रसित है। भारत में लगभग 8.5 मिलियन हैक्टर भूमि प्रभावित है। इसमें से 5.5 मिलियन हैक्टर भूमि लवणता और जलभराव की संयुक्त समस्याओं से ग्रसित है। इनमें से लगभग 2.3 मिलियन हैक्टर क्षेत्र नहर कमांड क्षेत्रों के भीतर और बाहर स्थित हैं। इसका एक प्रमुख कारण उचित जल निकासी व्यवस्था के बिना सिंचाई प्रणालियों की स्थापना है। हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और केरल जैसे राज्य इस समस्या से विशेष रूप से प्रभावित हैं। जलभराव की गंभीरता को भूजल स्तर के आधार पर ;संभावित जलभराव (≤3 मीटर), जलभराव (≤1.5 मीटर) और गंभीर जलभराव (0-30 सें.मी.) वर्गीकृत किया गया है। पारंपरिक जल निकासी विधियां प्रभावी तो हैं, लेकिन ये उच्च लागत वाली हैं और इनके साथ पर्यावरणीय जोखिम भी जुड़े हैं। इसके विपरीत, जैव जल निकासी मॉडल अपेक्षा कम लागत, न्यूनतम निवेश और पर्यावरण-अनुकूल समाधान प्रदान करता है। प्रकृति आधारित जैविक उपचार रणनीतियां, विशेषकर कृषि-वानिकी, लवणीय एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के प्रबंधन में कारगर सिद्ध हुई हैं। ये पुनर्भरण के साथ-साथ पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं की एक विस्तृत शृंखला भी प्रदान करती हैं। यह लेख ऐसे जैव उपचार मॉडलों और उनके पारिस्थितिक लाभों पर चर्चा करता है, जो सतत भूमि प्रबंधन के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।