लवणीय मृदा में चंदन की खेती
67 / 38Abstract
चंदन की सुगंधित अंतः काष्ठ (हर्टवुड) और तेल की निरंतर बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय मांग इसे किसानों की आय बढ़ाने एवं लवणीय मृदा के पुनःउत्पादन का एक संभावनाशील विकल्प बनाती है। चंदन एक अर्द्ध परजीवी पौधा है। इसके कारण इसकी खेती लवणीय और क्षरणग्रस्त मृदा में विशिष्ट चुनौतियां प्रस्तुत करती है। ऐसी परिस्थितियों में चंदन आवश्यक पोषक तत्वों और जल की आपूर्ति के लिए मेजबान पौधों पर निर्भर रहता है। अतः चंदन रोपण की सफलता के लिए उपयुक्त मेजबान प्रजातियों का चयन अत्यंत आवश्यक है। चंदन की खेती की व्यापक स्वीकृति और उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए, इसकी खेती और प्रबंधन पद्धतियों का मानकीकरण अत्यंत आवश्यक है। यह लेख चंदन की खेती में रुचि रखने वाले कृषकों एवं अन्य हितधारकों को लवणीय मृदा में इसकी व्यावहारिक संभावनाओं, तकनीकी उपायों और क्षेत्र आधारित रणनीतियों की समग्र जानकारी प्रदान करता है। इसमें उपयुक्त मेजबान पौधों का चयन, रोपण प्रबंधन, मृदा संशोधन, सिंचाई तकनीक और आर्थिक लाभप्रदता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।