आर्बस्कुलर माइकोराइजा आधारित जैव पादप वृद्धि वर्धक
60 / 36Abstract
कृषि भूमि का लगभग 1125 मिलियन हैक्टर क्षेत्र लवणता से प्रभावित है। इसमें से भारत सहित उत्तर और मध्य एशिया में प्रभावित क्षेत्र का हिस्सा लगभग 20 प्रतिशत है। भारत में, लगभग 6.74 मिलियन हैक्टर (कुल कृषि योग्य भूमि का 4.2 प्रतिशत) क्षेत्र लवणता, क्षारीयता या दोनों के संयोजन से प्रभावित है। अतः यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2050 तक लवणता प्रभावित भूमि का विस्तार 16.2 मिलियन हैक्टर तक हो जाएगा। मृदा में अतिरिक्त लवणों (घुलनशील या विनिमय योग्य सोडियम) की अत्यधिक मात्रा फसल की वृद्धि और विकास को प्रभावित करती है, जिसमें अंकुरण, वानस्पतिक वृद्धि और प्रजनन शामिल हैं। माइकोराइजा एक सहजीवी संबंध है, जो कवक और जिम्नोस्पर्म द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। माइकोराइजा कवक, जिम्नोस्पर्म एवं एंजियोस्पर्म जैसे उच्च पौधों की जड़ों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध दिखाता है। माइकोरिजल कवक पौधों की जड़ कॉर्टिकल कोशिकाओं से पोषण प्राप्त करते हैं और बदले में, ये माइकोरिजल कवक पौधे के लिए सतह क्षेत्र प्रदान करते हैं, ताकि इसकी अवशोषण क्षमता बढ़ जाए। माइकोरिजल सहजीवी संबंध पाइनस और आर्किड पौधों की जड़ों मे भी देखा जाता है। लगभग 95 प्रतिशत पौधों की प्रजातियों में यह संबंध पाया जाता है। माइकोराइजा मृदा जैविकी और मृदा रसायन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माइकोराइजा पौधों के लिए मृदा से विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व जैसे-फॉस्पफोरस, नाइट्रोजन और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते हैं। अतः ये फसलों की पैदावार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माइकोराइजा पौधों द्वारा जल के अंर्तग्रहण की क्रिया दर को बढ़ाते हुए उन्हें सूखे की परिस्थिति में प्रतिरोधी बनाते हैं। इस कारण इन्हें प्राकृतिक जैव उर्वरक के नाम से भी जाना जाता है। ये रोग उत्पन्न करने वाले सूक्ष्म जीवों से पौधे को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।