गन्ना-मक्का अंतःफसल प्रणाली

26 / 21

Authors

  • एस.एल. जाट भाकृअनुप-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना-141008 (पंजाब)
  • मनीष ककरालिया भाकृअनुप-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना-141008 (पंजाब)
  • पशुपत वसमतकर भाकृअनुप-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना-141008 (पंजाब)
  • रामनिवास भाकृअनुप-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना-141008 (पंजाब)
  • एच.एस. जाट भाकृअनुप-भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना-141008 (पंजाब)

Abstract

भारत में गन्ने की एकल खेती अकुशल संसाधन उपयोग और विलंबित आर्थिक लाभ जैसी चुनौतियां प्रस्तुत करती है। इनसे निपटने के लिए, गन्ना-मक्का अंतःपफसल प्रणाली एक स्थायी समाधान प्रदान करती है, जो संसाधन दक्षता और किसान की आय को बढ़ाने में सहायक है। यह प्रणाली गन्ने की प्रारंभिक धीमी वृद्धि अवधि का उपयोग करते हुए फसल मक्का के छोटे विकास चक्र का लाभ उठाती है और भूमि तथा जल उपयोग में सुधार करती है। इसके अलावा, यह भारत में दोहरी-फीड डिस्टिलरी के लिए पफीडस्टॉक के रूप में मक्का अनाज प्रदान करके बायोएथेनॉल उत्पादन के लिए भी उपयोगी है। हाल ही में खेतों पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ना-मक्का अंतःफसल ने गन्ने की एकल फसल (150 टन/हैक्टर) की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक गन्ना समतुल्य उपज प्राप्त की। इसके साथ ही गन्ने की एकल फसल की तुलना में शुद्ध लाभ में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। इस प्रकार, गन्ना-मक्का अंतःफसल प्रणाली खेत की लाभप्रदता, संसाधन उपयोग दक्षता को बढ़ाने एवं स्थायी कृषि और बायोएथेनॉल उत्पादन में योगदान करने के लिए एक व्यवहार्य रणनीति प्रस्तुत करती है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-08-01

How to Cite

एस.एल. जाट, मनीष ककरालिया, पशुपत वसमतकर, रामनिवास, and एच.एस. जाट. 2025. “गन्ना-मक्का अंतःफसल प्रणाली”. खेती 78 (4): 33-35. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2489.