सिंचाई जल का परीक्षण एवं प्रबंधन

22 / 21

Authors

  • किरण कुमारी कृषि विज्ञान केंद्र, करनाल
  • अंकुश कम्बोज मृदा विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
  • विकास मृदा विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
  • सुशील Kheti मृदा विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार

Abstract

जल प्रकृति की अमूल्य देन है। मनुष्य ही नहीं पेड़-पौधे, पशु-पक्षी कोई भी पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता। जल के बिना तो पूरी वनस्पति ही समाप्त हो जाएगी। कृषि विकास किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का मेरुदण्ड है। सघन फसल उत्पादन में पानी एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण घटक है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। सिंचाई के पानी की गुणवत्ता एवं उसका संघटन पफसल की सफलता को बहुत हद तक प्रभावित करता है। सिंचाई के लिए जल स्रोत की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए सिंचाई के पानी का परीक्षण करना महत्वपूर्ण है। प्रायः किसान जमीन में उपलब्ध पोषक तत्वों को जानने के लिए अपने खेत की मृदा का परीक्षण तो करवाते हैं, किंतु पानी का परीक्षण करवाने की जरूरत महसूस नहीं करते। इसका दुष्परिणाम यह होता है कि वे पानी की गुणवत्ता के आधार पर पफसलों का चयन नहीं कर पाते और फसल को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक देने के बाद भी उन्हें अच्छी पैदावार नहीं मिलती। अतः किसान फसल की बीजाई एवं बाग लगाने से पहले खेत की मृदा का परीक्षण करवाने के साथ ही पानी का स्वास्थ्य कार्ड भी बनवायें एवं इसके आधार पर उपयुक्त फसलें बोयें।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-07-01

How to Cite

किरण कुमारी, अंकुश कम्बोज, विकास, and Kheti सुशील. 2025. “सिंचाई जल का परीक्षण एवं प्रबंधन”. खेती 78 (3): 16-17. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2497.