बीज की आयु का माइटोकाॅन्ड्रियल आधार
25 / 20Abstract
कठोर पर्यावरणीय परिस्थितियों में जीवित रहने और आनुवंशिक जानकारी अगली पीढ़ी तक प्रसारित करने में बीज एक आवश्यक कड़ी है। हालांकि, लंबे समय तक भंडारण से बीज की व्यवहार्यता कम हो जाती है। माइटोकॉन्ड्रिया एक महत्वपूर्ण कोशिकीय अंग है। बीज की उम्र बढ़ने से माइटोकॉन्ड्रिया में आरओएस का स्तर बढ़ जाता है, जो अन्य अंगों के डिसंफक्शन का कारण बनता है। यह मुख्य कोशिकीय घटकों को ऑक्सीडेटिव क्षति के स्तर में होने वाली वृद्धि में अपना योगदान देता है। ये ऑक्सीडेटिव क्षति माइटोकॉन्ड्रिया के संरचनात्मक परिवर्तन और शिथिलता का कारण बनती है। इस प्रकार बीज की उम्र बढ़ने के तंत्र को समझने से बीज के संरक्षण और दीर्घायु के लिए एक नई विधि को बढ़ावा मिलेगा। इससे बीज को खराब होने से बचाया जा सकता है और लंबे समय तक उसकी अंकुरण क्षमता बनी रह सकती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।