दूध में मिलावट की पहचान
20 / 17Abstract
दूध प्रकृति का सबसे पौष्टिक आहार है। मनुष्य के लिए यह सर्वोत्तम और संपूर्ण खाद्य उत्पाद है एवं पोषण संबंधी अधिकांश आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। दूध वह आहार है जो स्तनपायी प्राणियों को जन्म लेते ही सबसे पहले उपलब्ध होता है। मानव शिशु तो प्रारंभिक 5-6 माह तक एवं बाद में कुछ माह तक आंशिक रूप से माता के दूध पर ही निर्भर रहता है। दूध एक ऐसा पेय है, जो आसानी से पच जाता है। इसमें शारीरिक वृद्धि करने वाले, शरीर को शक्ति देने वाले सभी तत्व विद्यमान रहते हैं। पोषण में समृद्ध एवं मांग में निरंतर वृद्धि के कारण वर्तमान में दूध में मिलावट की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। अधिक मुनाफा कमाने हेतु दूध में पानी, स्टार्च, डिटर्जेंट या सिंथेटिक दूध मिलाया जा रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस मिलावट से दूध की मात्रा बढ़ तो जाती है, लेकिन गुणवत्ता प्रभावित होती है। दूध में मिलावट की पहचान विभिन्न तरीकों से की जा सकती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।