अलसी का उत्पादन
303 / 86Abstract
अलसी एक तिलहनी फसल है। इसके दानों से तेल प्राप्त किया जाता है। इसका व्यापारिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। तेल निकालने के बाद बची हुई खली पशुओं के लिये एक पौष्टिक आहार के रूप में काम आती है। इसका उपयोग खाद के रूप में भी किया जाता है। अलसी के बीज अन्य अनाजों के साथ पीसकर खाने में भी प्रयोग किये जाते हंै। इसके बीजों का प्रयोग सुगन्धित तेल तथा अन्य औषधियां तैयार करने में भी किया जाता है। इसके पौधों के तने से प्राप्त रेशा कैनवास, दरी तथा अन्य प्रकार के मोटे कपड़े तैयार करने में प्रयोग किया जाता है। रेशे निकालने के बाद बचे हुए तने का कड़क हिस्सा, सिगरेट में प्रयोग होने वाले कागज बनाने के काम में आता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।