अजोला से पादप उपचार
116 / 75Abstract
नदियों, महासागरों, हिमनदों और भूमि पर ताजे पानी के रूप में प्रचुर मात्रा में पानी की उपलब्ध्ता के कारण पृथ्वी, सौरमंडल के अन्य ग्रहों से अद्वितीय है। जल, पृथ्वी पर जीवन का आधार है। जल के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं हो सकता। जलसंकट दुनिया में 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन मुद्दों में से एक है। बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और औद्योगीकरण पर्यावरण क्षरण और प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। विविध प्रदूषकों से निपटने के लिए कई उपचारात्मक प्रौद्योगिकियां विकसित हुई हैं। भारी धातुएं मुख्य संदूषक हैं, जो कीटनाशकों या पेट्रोलियम उप-उत्पादों जैसे अन्य प्रदूषकों की तुलना में लंबे समय तक अपना प्रभाव डालती हैं। भारी धातुएं पर्यावरण में मौजूद सभी जैविक घटकों के लिए अत्यधिक जहरीली होती हैं। पानी में भारी धातुओं की उपस्थिति पर्यावरण, जलीय जीवन और मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रा सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए इस विषाक्तता का निवारण आवश्यक है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।