गेहूं की उन्नत प्रजातियों से अधिक लाभ
176 / 72Abstract
गेहूं, विश्व की प्रमुख खाद्यान्न फसलों में से एक है। इसे विश्व के लगभग सभी भागों में विभिन्न कृषि परिस्थितियों में उगाया जाता है। महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत के लिए, विश्व की लगभग आधी से अधिक जनसंख्या गेहूं पर निर्भर है। भारत में उगाये जाने वाली खाद्यान्न फसलों में यह दूसरी सबसे महत्वपूर्ण फसल है, जो देश के खाद्य एवं पोषण सुरक्षा में अतुलनीय योगदान देती है। गेहूं सामान्यतः प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ‘बी’ एवं पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण स्रोत है। गेहूं में लगभग 10.3 ग्राम प्रोटीन (ग्लूटन), 49 मि.ग्रा. कैल्शियम तथा 1.5 मि.ग्रा. आयरन प्रति 100 ग्राम की दर से उपस्थित होता है। भारत में गेहूं मुख्य अनाज वाली फसल के रूप में रबी ऋतु में उगाई जाती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2023 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।