धान उगाने की आधुनिक तकनीक
365 / 124Abstract
मैट प्रकार की नर्सरी यांत्रिक धान की रोपाई के लिए आवश्यक है। खुले खेत में हाथ से मैट प्रकार की नर्सरी को उगाने के लिए, क्यारी बनाने की तैयारी से लेकर 30 दिनों के पुराने पौधों को उखाड़ने तक कई कृषि कार्यों की आवश्यकता होती है। इनमें अधिक मानव परिश्रम के साथ श्रमिक और समय इन दोनों की कापफी ज्यादा जरूरत होती है। भारत में मैट प्रकार की नर्सरी को बोने में यांत्रिक धान प्रतिरोपणकर्ता यंत्रा को अपनाने में कठिनाइयां आती हैं। इसलिए, किसान इस विधि में नर्सरी उगाने के लिए अनिच्छुक रहते हैं। इसके अलावा, धान की खेती में अन्य सभी कृषि कार्यों की तुलना में बुआई/रोपाई में मशीनीकरण का स्तर कम (20 प्रतिशत) है। इस कारणवश, पी.ए.यू. लुधियाना ने कृषि उपकरण और मशीनरी, अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत एक ऐसी मशीन विकसित की है, जो मैट प्रकार की नर्सरी में आवश्यक सभी बुआई कार्यों को एक ही बार में पूरा करने में सक्षम है। यह धान के लिए नर्सरी की समय पर और एक सामान बीज बुआई में मदद कर रही है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।