झींगा के वाइब्रिओसिस रोग की रोकथाम
68 / 55Abstract
संपूर्ण विश्व की प्रोटीन मांग को पूरा करने में जलीय कृषि का अहम् योगदान रहा है। भविष्य में यह मांग और बढ़ने की उम्मीद है। इस बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए विश्वभर में जलजीव पालन में गहन तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है। इससे जलीय कृषि का उत्पादन बढ़ रहा है। परन्तु गहन तकनीक के उपयोग से जलीय कृषि में विभिन्न चुनौतियों का सामना किसानों व पर्यावरण को करना पड़ रहा है, जैसे कि जैव विविधता का नुकसान, पोषक तत्वों का प्रदूषण, जलजीवों में रोग की आशंका बढ़ना आदि। इसी जलीय कृषि में झींगापालन का बहुत बड़ा योगदान है। भारत से झींगा को विश्व के कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। झींगापालन में विभिन्न रोगों जैसे कि जीवाणु, विषाणु, कवक और परजीवी द्वारा होने वाली हानि से इसके पालन में कठिनाइयों का सामना किसानों को करना पड़ता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।