सतत उत्पादन प्रणालियों के लिए जलवायु स्मार्ट कृषि
89 / 72Abstract
जलवायु परिवर्तन, बढ़ती जनसंख्या, मृदा क्षरण और जैव विविधता नुकसान सहित प्राकृतिक संसाधनों की हानि जैसी वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं के युग में सतत खाद्य उत्पादन करना इक्कीसवीं सदी की प्रमुख चुनौती है। जलवायु परिवर्तन, कृषि प्रणालियों के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। हरित क्रांति ने, यद्यपि कृषि उत्पादन को कई गुना बढ़ा दिया, लेकिन जलवायु परिवर्तन सहित, पर्यावरण संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हुई हैं। जलवायु स्मार्ट कृषि को उत्पादकता और आय में निरंतर बृद्धि, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूल एवं लचीला बनाने और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। जलवायु स्मार्ट कृषि, जलवायु परिवर्तन के तहत खाद्य संरक्षण के लिए स्थायी कृषि विकास के लिए पर्यावरण पर तकनीकी, नीति और निवेश बढ़ाने का एक दृष्टिकोण है। इसके उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कई रणनीतियों जैसे कि खेती के लिए पवन चक्कियों, सौर पैनलों, जैव ऊर्जा संचालित जल पंपों तथा जीरो टिलेज संसाधन संरक्षण प्रौद्योगिकियों को अपनाया जा सकता है। जलवायु हानि के खतरों को कम करने के लिए मौसम पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियां बहुत मददगार होंगी। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रशासकों और शोधकर्ताओं को आकस्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाने में कुशलतापूर्वक मदद कर सकती है। यह लेख टिकाऊ खाद्य उत्पादन के लिए जलवायु-स्मार्ट दृष्टिकोण के रूप में पारंपरिक कृषि को अपनाए जाने की संस्तुति करता है। इसके अलावा जलवायु
परिवर्तन एवं कृषि के बीच पारस्परिक संबंध पर भी विमर्श करता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।