सतत फसल उत्पादन हेतु समेकित खरपतवार प्रबंधन
636 / 95Abstract
फसलों की भरपूर एवं टिकाऊ पैदावार प्राप्त करने के लिए खरपतवार प्रबंधन अति आवश्यक है। खरपतवार, पफसलों के साथ विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों जैसे-पोषक तत्वों, नमी एवं प्रकाश के लिये प्रतिस्पर्धा करके फसल उत्पादन में लगभग 37 प्रतिशत तक की कमी कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ उत्पाद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। सामान्यतः सभी किसान अपनी सामथ्र्य एवं परिस्थिति के अनुसार फसलों में खरपतवार प्रबंधन के विभिन्न तरीकों का प्रयोग करते हैं। भाकृअनुप-खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर के एक अध्ययन से प्राप्त आंकड़ों में यह विदित है कि देश की प्रमुख 10 पफसलों में यदि ठीक प्रकार से खरपतवारों का प्रबंधन नहीं किया गया, तो खरपतवारों के प्रकोप से उपज में 14-36 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। इससे प्रतिवर्ष लगभग 70,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान आंका गया है। यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी हानि हो सकती है। वर्तमान समय में कृषि से अधिक लाभ अर्जित करने के लिए कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करना नितांत आवश्यक है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।