वर्मीवाॅश है एक प्रभावी जैविक उत्पाद
70 / 89Abstract
फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों का खूब प्रयोग किया जाता है। अब वर्मीवाॅश के प्रयोग से भी फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा। रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के तौर पर प्रयोग की जा रही केंचुआ खाद (वर्मीकम्पोस्ट) से ही वर्मीवाॅश तैयार किया जाता है। इसे किसान कम लागत में तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही यह पर्यावरण हितैषी भी है। इसके उपयोग से किसान उत्तम गुणवत्तायुक्त उपज प्राप्त कर सकते हैं। इसे फसलों एवं सब्जियों में विभिन्न रोगों एवं कीटों की रोकथाम के लिए प्राकृतिक रोगरोधक एवं जैव कीटनाशक के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। इसके प्रयोग से 10-15 फीसदी तक उत्पादन बढ़ जाता है। इससे उपज पर किसी तरह का दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। अतः कृषि में वर्मीवाॅश का उपयोग करना बहुत ही लाभदायक है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।