जनवरी के मुख्य कृषि कार्य
62 / 250Abstract
जनवरी का महीना रबी मौसम में अधिक पैदावार लेने के लिए आवश्यक कृषि कार्यों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है। देश लंबे अरसे से अनाजों एवं अन्य कृषि उत्पादों में आत्मनिर्भर हो चुका है। इसके साथ ही अनेक प्रकार के कृषि उत्पादों के निर्यात से विदेशी पूंजी भी अर्जित की जा रही है। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों जैसे-तापमान में वृद्धि, असमय बाढ़,
समुद्र के जलस्तर में वृद्धि आदि का पफसल उत्पादन एवं उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अतः पफसल प्रबंधन एवं कृषि पक्तियों में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। इसलिए अधिकाधिक जलवायु-सहनशील तकनीकियों का प्रयोग कृषि में किया जा सकता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि कृषकों और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए, ताकि उनका जीवन सुख एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो सके। इसके लिए उनकी कृषि आय में वृद्धि करना नितांत आवश्यक हो जाता है। इसके लिए कृषकों को उनके कृषि उत्पाद का लाभकारी मूल्य प्राप्ति और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त उन्हें कृषि तकनीकियों के बारे में भी शिक्षित करने की आवश्यकता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।