कृषि व्यवसाय ऊष्मायन केंद्र से उद्यमिता

35 / 39

लेखक

  • उदय कोरे ICAR-CIRCOT Mumbai
  • मनोज कुमार महावर ICAR-CIRCOT Mumbai

##semicolon##

कृषि नवाचार और प्रशिक्षण ##common.commaListSeparator## कृषि-ऊष्मायन केंद्र, कृषि-उद्यमिता , अन्नदाता सशक्तिकरण ##common.commaListSeparator## आजीविका उद्यमिता, आत्मनिर्भर भारत, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, जैविक खेती, हस्तशिल्प, महिला सशक्तिकरण, मूल्य संवर्धन

सार

भा.कृ.अनु.प.- केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान, मुंबई द्वारा संचालित आर.के.वी.वाई. कृषि व्यवसाय इनक्यूबेटर कृषि नवाचार एवं उद्यमिता संवर्धन हेतु एक अग्रणी संस्थागत मंच के रूप में उभरकर सामने आया है। यह कार्यक्रम कपास मूल्य श्रृंखला से आगे बढ़कर एग्री-टेक, खाद्य प्रसंस्करण, कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी, ग्रामीण नवाचार एवं सतत कृषि तकनीकों तक विस्तारित हुआ है। स्टार्टअप्स के इन्क्यूबेशन के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति हासिल की गई है। वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए नवाचारों को बढ़ावा दिया गया है और उद्यमों द्वारा महत्वपूर्ण राजस्व सृजन संभव हुआ है। साथ ही बड़ी संख्या में किसानों तक उन्नत तकनीकों की पहुँच सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त, महिला उद्यमियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया है, कई न्यूनतम व्यवहार्य उत्पादों (MVPs) का सफल विकास हुआ है तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों के सृजन में भी योगदान दिया गया है। इस पहल के माध्यम से प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित किए गए हैं, जिससे समग्र उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिली है। इस लेख में चुनिंदा सफल स्टार्टअप्स के उदाहरण प्रस्तुत किए गए हैं, जिन्होंने कृषि अपशिष्ट प्रबंधन, डिहाइड्रेशन तकनीक, पर्यावरण-अनुकूल स्वच्छता उत्पाद एवं मूल्य संवर्धित गुड़ उत्पादों के माध्यम से नवाचार आधारित व्यावसायिक सफलता प्राप्त की है। ये उदाहरण दर्शाते हैं कि सिरकोट, मुंबई कृषि नवाचारों के व्यवसायीकरण, किसानों की आय वृद्धि, रोजगार सृजन, तथा सतत कृषि आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह केंद्र नवाचार आधारित आत्मनिर्भर कृषि अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.authorBiographies##

  • ##submission.authorWithAffiliation##

    Business Manager, CIRCOT R-ABI

  • ##submission.authorWithAffiliation##

    Senior Scientist, Engineering Technology Transfer Division

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-07-16