ड्रोन तकनीक से स्मार्ट खेती

24 / 43

लेखक

  • देवेश कुमार आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
  • सी पी एन गौतम गौतम

संकेत शब्द:

मुख्य शब्द - ड्रोन तकनीक, कम समय, श्रम, पानी तथा कृषि लागत, स्मार्ट खेती, उत्पादकता, विकसित भारत

सार

ड्रोन तकनीक आधुनिक कृषि में तेजी से उपयोगी साबित हो रही है। इसके माध्यम से किसान कम समय में बड़े क्षेत्र का सर्वेक्षण कर फसल की स्थिति, कीट एवं रोगों का प्रकोप, जल की आवश्यकता तथा पोषक तत्वों की कमी का पता लगा सकते हैं। ड्रोन द्वारा खेतों की निगरानी और सटीक कृषि प्रबंधन से समय, श्रम, पानी तथा कृषि लागत में कमी लाई जा सकती है। सेंसरयुक्त ड्रोन से उर्वरकों एवं कीटनाशकों का आवश्यकता के अनुसार लक्षित छिड़काव किया जा सकता है, जिससे रसायनों का अनावश्यक उपयोग कम होता है और पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलती है। आपदा, अत्यधिक वर्षा या सूखे के बाद फसल क्षति का आकलन करने में भी ड्रोन उपयोगी हैं। कृषि में ड्रोन, सेंसर, जीपीएस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकों का समन्वय किसानों को अधिक कुशल, सटीक और टिकाऊ खेती की ओर ले जा रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप कृषि में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर ड्रोन तकनीक किसानों की उत्पादकता, आय और कृषि की दक्षता बढ़ाने में सहयोगी सिद्ध होगी तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-11-14