खंड 79 No. 7 (2026): नवम्बर 2026
‘खेती’ का नवंबर 2026 अंक कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित विविध विषयों पर उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करता है।
इस अंक में ‘ड्रोन तकनीक से स्मार्ट खेती’ लेख के माध्यम से कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा ‘थार की अनमोल सांगरी: मूल्य संवर्धन’ में स्थानीय कृषि उत्पादों की आर्थिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया है। ‘आधुनिक युग में भारतीय कृषि के उन्नयन से ग्रामीण समृद्धि का मार्ग’ लेख कृषि विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बीच संबंध को रेखांकित करता है। वहीं, ‘कृषि में महिलाओं की भूमिका’ लेख कृषि क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को प्रस्तुत करता है। इसके अतिरिक्त, बारानी मक्का में चौड़ी क्यारी एवं मल्च द्वारा नमी संरक्षण, कृषि-वानिकी के माध्यम से चारे की सतत आपूर्ति तथा विविधता से संबंधित जानकारी दी गई है। मध्य हिमालय क्षेत्र की गोल्डन महासीर मछली में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण का विषय जलीय पारिस्थितिकी से जुड़ी चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। साथ ही, मूंग के रोगों के समेकित प्रबंधन पर आधारित लेख किसानों को फसल सुरक्षा संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान करता है।
अंक के अंत में ‘नवंबर माह के मुख्य कृषि कार्य’ के अंतर्गत किसानों के लिए मौसम एवं फसल आधारित आवश्यक कृषि गतिविधियों की जानकारी संकलित की गई है।
Articles
-
ड्रोन तकनीक से स्मार्ट खेती
24 / 43 -
थार की अनमोल सांगरी
27 / 25 -
कृषि में महिलाओं की भूमिका
26 / 34 -
बारानी मक्का में नमी संरक्षण
15 / 21 -
नवंबर के मुख्य कृषि कार्य
22 / 37