नवंबर के मुख्य कृषि कार्य

22 / 37

लेखक

  • राजीव कुमार सिंह
  • अवनीश प्रकाश सिंह
  • अंजली पटेल
  • कपिला शेखावत
  • विनय उपाध्याय
  • आदित्य सिंह

सार

भारतीय कृषि में नवम्बर माह का विशेष महत्व है। इस समय खरीफ फसलों की कटाई के साथ रबी फसलों की बुआई का कार्य शुरू हो जाता है। किसान एक ओर खरीफ फसलों की उपज के भंडारण में व्यस्त रहते हैं, वहीं दूसरी ओर रबी फसलों की बुआई और उनके प्रबंधन की तैयारियां भी करते हैं। इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे कमी आने से मौसम शीतकालीन फसलों की वृद्धि एवं विकास के अनुकूल होने लगता है। रबी फसलों की अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए समय पर बुआई, उन्नत किस्मों का चयन, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और सिंचाई की उचित व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, बदलती मौसमी परिस्थितियों के अनुसार फसल प्रबंधन एवं पौध संरक्षण संबंधी उपाय अपनाना भी महत्वपूर्ण होता है। वैज्ञानिक तकनीकों और उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करके किसान फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने के साथ खेती की लागत कम कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-11-14