थार की अनमोल सांगरी

27 / 25

लेखक

  • पी. एस. गुर्जर केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीछवाल, बीकानेर, राजस्थान
  • के. एल. कुमावत केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीछवाल, बीकानेर, राजस्थान
  • एम. के. बेरवाल केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीछवाल, बीकानेर, राजस्थान
  • H. Ram केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीछवाल, बीकानेर, राजस्थान
  • D K Sarolia केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीछवाल, बीकानेर, राजस्थान

संकेत शब्द:

सांगरी, मूल्य संवर्धन , खेजड़ी थार रेगिस्तान , ग्रामीण उद्यमिता

सार

खेजड़ी थार रेगिस्तान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं बहुउपयोगी वृक्ष है। यह अपनी पौष्टिक अपरिपक्व हरी फलियों, जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘सांगरी’ कहा जाता है, तथा पत्तियों से प्राप्त चारे ‘लूँग’ के लिए प्रसिद्ध है। अत्यधिक गर्मी, अल्प वर्षा और शुष्क जलवायु जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी यह वृक्ष जीवित रहता है और अप्रैल–मई की भीषण गर्मी के दौरान भी सब्जी के रूप में सांगरी तथा पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराता है। भा.कृ.अनु.प.–केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर द्वारा खेजड़ी के व्यवस्थित उत्पादन एवं व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अनेक तकनीकी हस्तक्षेप विकसित किए गए हैं। इनमें एकरूप एवं गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने के लिए कायिक प्रवर्धन, उच्च गुणवत्ता वाली काँटारहित किस्मों का विकास, संसाधन-दक्षता आधारित बाग स्थापना मॉडल, सांगरी एवं लूँग की नियमित वार्षिक उपज के लिए वैज्ञानिक प्रूनिंग प्रबंधन तथा तुड़ाई-उपरांत प्रबंधन, मूल्य संवर्धन और उद्यमिता विकास से संबंधित तकनीकें शामिल हैं।

##plugins.themes.default.displayStats.downloads##

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.authorBiographies##

  • ##submission.authorWithAffiliation##

    Senior scientist (Fruit Science)

  • ##submission.authorWithAffiliation##

    Senior Scientist (Fruit Science)

  • ##submission.authorWithAffiliation##

    Senior Scientist (Biochemistry)

  • ##submission.authorWithAffiliation##

    Scientist (Vegetable Science)

  • ##submission.authorWithAffiliation##

    Principal Scientist (Fruit Science)

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-11-14