थार की अनमोल सांगरी
27 / 25Keywords:
सांगरी, मूल्य संवर्धन , खेजड़ी थार रेगिस्तान , ग्रामीण उद्यमिताAbstract
खेजड़ी थार रेगिस्तान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं बहुउपयोगी वृक्ष है। यह अपनी पौष्टिक अपरिपक्व हरी फलियों, जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘सांगरी’ कहा जाता है, तथा पत्तियों से प्राप्त चारे ‘लूँग’ के लिए प्रसिद्ध है। अत्यधिक गर्मी, अल्प वर्षा और शुष्क जलवायु जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी यह वृक्ष जीवित रहता है और अप्रैल–मई की भीषण गर्मी के दौरान भी सब्जी के रूप में सांगरी तथा पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराता है। भा.कृ.अनु.प.–केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर द्वारा खेजड़ी के व्यवस्थित उत्पादन एवं व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अनेक तकनीकी हस्तक्षेप विकसित किए गए हैं। इनमें एकरूप एवं गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने के लिए कायिक प्रवर्धन, उच्च गुणवत्ता वाली काँटारहित किस्मों का विकास, संसाधन-दक्षता आधारित बाग स्थापना मॉडल, सांगरी एवं लूँग की नियमित वार्षिक उपज के लिए वैज्ञानिक प्रूनिंग प्रबंधन तथा तुड़ाई-उपरांत प्रबंधन, मूल्य संवर्धन और उद्यमिता विकास से संबंधित तकनीकें शामिल हैं।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।