लवणीय मृदा का डिजिटल मानचित्रण और मूल्यांकन
82 / 45सार
मृदा की लवणता एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मृदा में घुलनशील लवणों (जैसे-सोडियम, क्लोराइड, सल्फेट) की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाती है। यह समस्या दुनियाभर में मृदा के क्षरण का एक प्रमुख कारण है। जब मृदा में नमक की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो पौधों की जड़ों से जल और पोषक तत्वों का अवशोषण बाधित होता है। इससे फसलों की वृद्धि रुक जाती है और उत्पादन में कमी आती है। यह समस्या विशेष रूप से उन क्षेत्रों में गंभीर होती है, जहां अत्यधिक सिंचाई, जल निकासी की खराब व्यवस्था या समुद्री जल का प्रभाव होता है। जलवायु परिवर्तन, सूखा और भूजल का अधिक दोहन इस समस्या को और बढ़ा रहे हैं। खाद्य एवं कृषि संगठन, संयुक्त राष्ट्र (2024) की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर लगभग 1381 मिलियन हैक्टर भूमि लवण प्रभावित है, जो कुल भूमि क्षेत्रा का लगभग 11 प्रतिशत है। भारत में भी कई राज्य जैसे-गुजरात, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा औरआंध्र प्रदेश इस समस्या से जूझ रहे हैं। मृदा में लवणता की समस्या के समाधान हेतु डिजिटल तकनीकों जैसे-डिजिटल मृदा मानचित्रण, स्पेक्ट्रोस्कोपी, मशीन लर्निंग और रिमोट सेंसिंग ने नई दिशा दी है। ये तकनीकें तेज, सटीक और किपफायती हैं। इनका उपयोग करके किसान, वैज्ञानिक और नीति निर्माता बेहतर निर्णय ले सकते हैं। इससे कृषि उत्पादन, भूमि उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों का टिकाऊ प्रबंधन संभव हो सकेगा।
##plugins.themes.default.displayStats.downloads##
##submission.downloads##
प्रकाशित
अंक
खंड
##submission.license##
##submission.copyrightStatement##
##submission.license.cc.by-nc-nd4.footer##खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।