खंड 78 No. 7 (2025): नवम्बर 2025

					View खंड 78 No. 7 (2025): नवम्बर 2025

‘खेती’ पत्रिका का नवंबर 2025 विशेषांक लवणीय एवं क्षारीय मृदा प्रबंधन, जलवायु-अनुकूल कृषि और उन्नत उत्पादन तकनीकों पर केंद्रित है। इस अंक में मृदा स्वास्थ्य में सुधार, कृषि उत्पादकता बढ़ाने तथा प्रतिकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों में टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने से संबंधित उपयोगी एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रस्तुत की गई है। विशेषांक में लवणीय मृदा का डिजिटल मानचित्रण एवं मूल्यांकन, लवणीय जलभराव वाले क्षेत्रों का प्रबंधन, लवणीय भूमि में बाजरे और चंदन की खेती तथा लवणीय जल से पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, कट-सॉइलर तकनीक द्वारा सरसों-बाजरा की उपज में वृद्धि, अश्वगंधा उत्पादन में अपशिष्ट ऊन तकनीक, जलवायु-स्मार्ट पोषक फसल किनोवा और आर्बस्कुलर माइकोराइजा आधारित जैव पादप वृद्धि वर्धकों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया है।

इस अंक में सुधरी क्षारीय मृदा के लिए समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, खाद्य उत्पादन बढ़ाने में मृदा सुधार विकल्पों की भूमिका, सरसों की खली के फायदे तथा नवंबर माह के प्रमुख कृषि कार्यों की जानकारी भी दी गई है। यह विशेषांक किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, शोधार्थियों एवं प्रसार कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका है।

प्रकाशित: 2025-10-30

Articles